जर्मनी ने भारत के लिए ₹10,028 करोड़ से अधिक की घोषणा कर कहा है कि इससे भारत को जलवायु परिवर्तन से निपटने और ऊर्जा परिवर्तन में मदद मिलेगी। जर्मन राजदूत वॉल्टर लिंडनर ने कहा, "इस ग्रह पर हर पांचवां व्यक्ति भारतीय है। भारतीयों के बिना...दुनिया की...बड़ी समस्याओं को हल नहीं कर सकते और इनमें से एक है जलवायु परिवर्तन।"