यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के खतरे के बीच कीव (यूक्रेन की राजधानी) स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है, "यूक्रेन में भारतीय नागरिक, विशेषकर छात्र जिनका यहां रुकना आवश्यक नहीं है, उन्हें अस्थाई तौर पर देश से निकलने की सलाह देते हैं।" दूतावास ने ऐडवाइज़री में आगे कहा, "भारतीय नागरिक यूक्रेन की या यूक्रेन के भीतर यात्रा करने से बचें।"