भारतीयों को बताना होगा कि यह क्यों हुआ: अपनी ज़मीन पर भारतीय मिसाइल गिरने का दावा कर पाक
पाकिस्तान के मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने पाकिस्तानी ज़मीन पर बगैर हथियार वाली भारतीय सुपरसोनिक मिसाइल गिरने का दावा करने के बाद कहा, "जिस भी कारण से यह घटना हुई, भारतीयों को इसका स्पष्टीकरण देना होगा।" उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने एयरस्पेस के उल्लंघन का 'कड़ा विरोध' करता है। हालांकि, भारत ने इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।