भारी बर्फबारी व खराब मौसम के कारण श्रीनगर-लेह हाईवे को किया गया बंद

लद्दाख प्रशासन के अनुसार भारी बर्फबारी व खराब मौसम के कारण लेह-लद्दाख हाईवे को ट्रैफिक संचालन के लिए बंद कर दिया गया है। बकौल प्रशासन, ज़ोजि-ला एक्सिस पर बर्फ के भारी जमाव के चलते राजमार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए अयोग्य है। इसे अगले आदेश तक सभी प्रकार के नागरिक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।