भारी बहुमत के साथ यूएन मानवाधिकार परिषद में 6वें कार्यकाल के लिए चुना गया भारत
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन के मुताबिक, भारत को यूएन मानवाधिकार परिषद में भारी बहुमत के साथ छठे कार्यकाल (2022-24) के लिए पुनर्निर्वाचित किया गया। यूएन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टी.एस. त्रिमूर्ति ने यूएन सदस्य देशों का शुक्रिया अदा किया और कहा, "यह भारत के लिए...गर्व का दिन है।" परिषद में कुल 18 सदस्य देश चुने गए।