भारी बारिश और येलो अलर्ट के बावजूद बड़ी संख्या में केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालु
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में भारी बारिश और येलो अलर्ट जारी होने के बावजूद सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रविवार रात हुई भारी बारिश के बाद भी श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे हैं। केदारनाथ में घना कोहरा है। गौरतलब है, कोविड-19 महामारी के कारण 2 साल तक बंद रही चारधाम यात्रा इस साल 3 मई से शुरू हुई है।