उत्तराखंड में भारी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी के मद्देनज़र प्रशासन ने 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर के बीच नंदादेवी बायोस्फीयर रिज़र्व (गोपेश्वर) में किसी भी ट्रेकिंग/कैंपिंग ग्रुप के वन क्षेत्रों में प्रवेश पर रोक की घोषणा की है। वहीं, प्रशासन ने वन अधिकारियों को वर्तमान में ट्रेकिंग/कैंपिंग पर गए ग्रुप को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को कहा है।