भारी बारिश के दौरान पत्थर की खदान ढहने से मिज़ोरम में 7 लोगों की मौत, कई लोग फंसे

मिज़ोरम के डीजीपी अनिल शुक्ला ने बताया है कि आइज़ोल में मंगलवार को भारी बारिश के दौरान एक पत्थर की खदान ढह गई जिसके चलते 7 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग खदान में फंसे हुए हैं जिन्हें बचाने की कोशिशें जारी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, भारी बारिश और भूस्खलन से बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है।

Load More