भारी बारिश के बीच केरल में आधी डूबी बस से यात्रियों को बचाते दिखे लोग, वीडियो आया सामने
कोट्टायम (केरल) के पूंजर का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें कुछ लोग बाढ़ के पानी में आधी डूबी केएसआरटीसी की बस से यात्रियों को निकालते हुए नज़र आ रहे हैं। भारी बारिश के बीच कोट्टायम में कम-से-कम 10 लोगों के लापता होने की आशंका है। कोट्टायम समेत केरल के 5 ज़िलो में रेड अलर्ट जारी किया गया है।