भारी बारिश के बीच जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए 4,920 श्रद्धालुओं का एक और जत्था हुआ रवाना

जम्मू बेस कैंप से भारी बारिश के बीच बुधवार को अमरनाथ यात्रा के लिए 4,920 श्रद्धालुओं के एक और जत्थे को रवाना किया गया। 107 वाहनों का काफिला 2,566 श्रद्धालुओं को पहलगाम जबकि 81 वाहनों का काफिला 2,354 श्रद्धालुओं को बालटाल की ओर लेकर रवाना हुआ। गौरतलब है कि अबतक 2.40 लाख श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।