कटरा (जम्मू-कश्मीर) में बीते 43 सालों में हुई सर्वाधिक बारिश (315.4 मिलीमीटर) के चलते भूस्खलन के खतरे को देखते हुए वैष्णो देवी मंदिर की ओर जाने वाले नए मार्ग को बंद किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की सेवाएं बंद की गई हैं। बकौल अधिकारी, श्रद्धालु पुराने रास्ते से मंदिर की ओर जा सकते हैं।