दिल्ली और उसके आस-पास के कई हिस्सों में रविवार रात हुई भारी बारिश के बाद सोमवार को जलभराव से यातायात प्रभावित हो गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को ट्रैफिक एडवाइज़री में जानकारी दी कि पुल प्रहलादपुर अंडरपास पर जलजमाव के चलते एमबी रोड को बंद कर दिया गया है। वहीं, गाज़ीपुर फल और सब्ज़ी थोक बाज़ार भी जलमग्न है।