सीबीआई ने अपने आरोपपत्र में कहा है कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि अपने शिष्य आनंद गिरि, पुजारी आद्या प्रसाद तिवारी और उनके बेटे संदीप तिवारी की वजह से 'भारी मानसिक तनाव' में थे। बकौल सीबीआई, इस मानसिक क्षति के बीच समाज में अपमान से बचने के लिए उन्होंने आत्महत्या की थी।