भावनाएं कभी-कभी खेल में आ जाती हैं: कोहली के स्टंप माइक पर बोलने पर गेंदबाज़ी कोच

केपटाउन टेस्ट में डीआरएस का निर्णय भारत के खिलाफ जाने के बाद विराट कोहली द्वारा स्टंप माइक पर ब्रॉडकास्टर की आलोचना करने पर भारतीय गेंदबाज़ी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा, "ऐसे क्षण में कभी-कभी लोग कुछ कह जाते हैं...यह खेल है।" बकौल म्हाम्ब्रे, "(जब) सभी अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं तो कभी-कभी भावनाएं खेल में आ जाती हैं।"