कांग्रेस की शिकायत 'गुजरात में मतदान करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया' पर राज्य के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस की शिकायत पर हमने अहमदाबाद के चुनाव अधिकारी से तत्काल रिपोर्ट मांगी।" बकौल अधिकारी, रिपोर्ट के अनुसार यह एक रोड शो नहीं था बल्कि भीड़ खुद वहां एकत्रित हुई थी।