inshorts

भीड़ ने बांग्लादेश में कई दुर्गा पूजा पंडालों में की तोड़फोड़: रिपोर्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश में भीड़ ने कई दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़ की और इस हिंसा में कम-से-कम 3 लोगों की मौत हुई है। दरअसल, कोमिला टाउन के एक पंडाल में कुरान के कथित अनादर की खबर सोशल मीडिया पर फैलने के बाद यह हिंसा भड़की थी। बांग्लादेशी अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया है।