भीड़ बढ़ने के बाद यूपी में शादी समारोह में आधार कार्ड देखकर लोगों को दिया गया प्रवेश

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शादी समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें अतिथियों का आधार कार्ड देखकर उन्हें कार्यक्रम स्थल में प्रवेश की अनुमति मिली। कथित तौर पर अतिथियों की संख्या बढ़ने और खाना घटने के बाद ऐसा किया गया था। बतौर रिपोर्ट, कार्यक्रम स्थल पर कई बार हंगामे की स्थिति भी बनी थी।