भीलवाड़ा (राजस्थान) में हुई करीब ₹3 करोड़ के तांबे की चोरी के मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे रईस नामक कॉन्स्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, कॉन्स्टेबल इस वारदात का मास्टरमाइंड है। मामला नवंबर-2022 का है जब तांबे से भरे ट्रक को फरीदाबाद पहुंचाया जाना था लेकिन रास्ते में ही वारदात को अंजाम दिया गया।