inshorts

भीषण आग के कारण रोम में 19वीं सदी के 'आयरन ब्रिज' को पहुंचा नुकसान; वीडियो आया सामने

रोम में 19वीं सदी में बने पोंते डेल इंडस्ट्रिया या 'आयरन ब्रिज' को भीषण आग के कारण नुकसान पहुंचा है और उसका एक हिस्सा टूटकर टिबर नदी में गिर गया। 2 अक्टूबर की रात को लगी इस आग का वीडियो सामने आया है। बतौर दमकलकर्मी, गैस पाइप को नुकसान पहुंचने से आग लगी थी जिसे अब बुझा दिया गया है।