भीषण गर्मी के चलते एमपी के इंदौर में घटाया गया ट्रैफिक सिग्नल पर रेड लाइट का समय

भीषण गर्मी के बीच मध्य प्रदेश के इंदौर में ट्रैफिक सिग्नल पर रेड लाइट का समय घटा दिया गया है। इंदौर की सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) किरण शर्मा ने शुक्रवार को बताया, "भीषण गर्मी को देखते हुए हमने अब तक तीन व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती के समय में 8 से 11 सेकंड की कटौती की है।"

Load More