भीषण गर्मी के बीच अयोध्या में रामलला व मथुरा में बांके बिहारी की बदली गई दिनचर्या

भीषण गर्मी के बीच श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (अयोध्या) में रामलला और बांके बिहारी मंदिर (मथुरा) में भगवान कृष्ण की दिनचर्या बदली गई है। रामलला को सूती कपड़े पहनाए जा रहे हैं, लस्सी और मौसमी फलों का भोग लग रहा है और मंदिर में कूलर-एसी लगाए गए हैं। वहीं, बांके बिहारी की शीतलता के लिए फूल बंगला लगाया जा रहा है।

Load More