भीषण गर्मी के बीच चलती कार को बनाया गया स्विमिंग पूल, वीडियो हुआ वायरल
भीषण गर्मी के बीच एक कार 'स्विमिंग पूल' का वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया है। वीडियो में 3 विदेशी लोग पानी से लबालब एक कार में सवारी करते नज़र आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा गया है, "इन लोगों के लिए कारपूलिंग का यही मतलब है? कारपूलिंग का नेक्स्ट लेवल।" वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "नेक्स्ट लेवल ऑफ स्टुपिडिटी।"