भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंची बिजली की मांग
दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों के अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच मंगलवार दोपहर 3:33 बजे बिजली की मांग 7,717 मेगावाट पर पहुंच गई। यह मांग दिल्ली के अब तक के इतिहास में सर्वाधिक है। इससे पहले दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग (7,695 मेगावाट) 29 जून 2022 को दर्ज की गई थी।