'हिन्दुस्तान' की रिपोर्ट के अनुसार, भीषण गर्मी के बीच बिहार में 60 से अधिक छोटी-बड़ी नदियों का पानी सूख गया है। एक जल विशेषज्ञ ने बताया कि जलवायु परिवर्तन, अनियमित व कम बारिश, गाद भरना व नदियों के मूल स्रोत से पानी नहीं मिलने से नदियां संकट में हैं। कैमूर में कर्मनाशा नदी करीब 2 किलोमीटर तक सूख गई है।