भीषण ठंड के मद्देनज़र गौतमबुद्ध नगर में 8वीं कक्षा तक के लिए बदला गया स्कूलों का समय

भीषण ठंड और घने कोहरे के मद्देनज़र गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) के सभी स्कूलों में नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं 18 जनवरी से अगले आदेशों तक सुबह 10 बजे से शुरू होंगी। यह आदेश सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों पर लागू होगा। गौतमबुद्ध नगर में सरकारी स्कूल आमतौर पर सर्दियों में सुबह 9 बजे से खुलते हैं।

Load More