भारतीय ताराभौतिकी संस्थान ने बताया है कि भीषण भू-चुंबकीय तूफान के पृथ्वी से टकराने के बाद पिछले महीने लद्दाख में ऑरोरा लाइट्स नज़र आईं थीं। संस्थान ने इसका वीडियो शेयर कर बताया, "इतनी कम ऊंचाई पर ऑरोरा लाइट्स दिखना काफी दुर्लभ है।" बकौल संस्थान, इस तरह का भीषण भू-चुंबकीय तूफान पहले 2015 में पृथ्वी से टकराया था।