भुवनेश्वर कुमार ने टी20I क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ा

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने गुरुवार को टी20I क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 32-वर्षीय भुवनेश्वर ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े (4-1-4-5) दर्ज किए और टी20I क्रिकेट में उनके विकेट्स की संख्या 84 हो गई है। उन्होंने युजवेंद्र चहल (83 विकेट) को पीछे छोड़ा है।