भुवनेश्वर कुमार ने शेयर की अपनी नवजात बेटी की पहली झलक

तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने अपनी नवजात बेटी की पहली झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर में भुवनेश्वर अपनी बेटी को गोद में लिए दिख रहे हैं जबकि उनकी पत्नी नुपुर उनके साथ खड़ी हैं। क्रिकेटर ईश्वर पांडे ने पोस्ट पर कमेंट किया, "बधाई हो भाई।" भुवनेश्वर और नुपुर के घर पिछले महीने (नवंबर) बच्ची ने जन्म लिया था।