inshorts

भुवनेश्वर कुमार बने पिता, पत्नी नूपुर नागर ने दिया बेटी को जन्म

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार पिता बन गए हैं और उनकी पत्नी नूपुर नागर ने दिल्ली में बेटी को जन्म दिया है। फिलहाल, भुवनेश्वर अपने परिवार से दूर हैं और गुरुवार को उनके मेरठ स्थित अपने घर पहुंचने की उम्मीद है। गौरतलब है, भुवनेश्वर ने 23 नवंबर 2017 को अपने बचपन की दोस्त नूपुर से शादी की थी।