भुवनेश्वर में पालतू कुत्तों के किसी को काटने पर उनके मालिकों पर लगेगा ₹10,000 तक जुर्माना
ओडिशा के भुवनेश्वर नगर निगम के नए नियम के अनुसार, शहर में अब पालतू कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों पर शौच कराने और कुत्तों के किसी को काटने पर उनके मालिकों पर ₹10,000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा। नए नियम के मुताबिक, सभी कुत्तों के मालिकों को अपने पालतू जानवरों का नगर निगम कार्यालय में अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाना होगा।