'भूकंप आने का संकेत देने वाली' दुर्लभ ओरफिश ताइवान में दिखी, सामने आया वीडियो

ताइवान में तट के पास गोताखोरों को एक विशाल ओरफिश दिखी जिसका वीडियो सामने आया है। उसके शरीर पर छेद थे और विशेषज्ञों का मानना है कि कुकी-कटर शार्क ने उसे चोट पहुंचाई। इस दुर्लभ मछली को सबसे लंबी मछलियों में से एक माना जाता है और स्थानीय लोग मानते हैं कि इसका दिखना भूकंप आने का संकेत देता है।