विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को बताया कि भूकंप प्रभावित अफगानिस्तान के लोगों की सहायता के लिए भारत द्वारा राहत सामग्री की दूसरी खेप काबुल पहुंचाई गई। बागची ने ट्विटर पर शिपमेंट की तस्वीरें भी शेयर की हैं। बकौल विदेश मंत्रालय, राहत सामग्री में स्लीपिंग बैग, कंबल, स्लीपिंग मैट सहित कई आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।