भूकंप बीमा पर बहस के दौरान लिकटेंस्टाइन की संसद में भूकंप के झटकों को दिखाता हुआ एक वीडियो वायरल हुआ है। इमारत में कुछ ही सेकेंड के भीतर दो झटके महसूस किए गए और दूसरे झटके की तीव्रता पहले वाले से ज़्यादा दिखी। इसके बाद संसद के सत्र को अस्थाई रूप से रोककर चैंबर खाली कर दिया गया।