भूकंप से ताइवान में ढहा ब्रिज का अधिकांश हिस्सा, नुकसान को दिखाता वीडियो आया सामने

ताइवान में रविवार को दक्षिण-पूर्वी हिस्से में आए 6.8 तीव्रता के भूकंप से गाओलियो ब्रिज का अधिकांश हिस्सा ढह गया है। भूकंप से इस ब्रिज को हुए नुकसान को दिखाता एक ड्रोन फुटेज सामने आया है। भूकंप से ताइवान में 3-मंज़िला एक इमारत ढह गई थी और कई यात्री ट्रेनों के डिब्बे भी पटरी से उतर गए थे।