भूटान के विकास के लिए अगले 5 वर्षों में ₹10,000 करोड़ की मदद करेगा भारत: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भूटान दौरे के दौरान कहा है कि भारत अगले 5 वर्षों में भूटान को ₹10,000 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने यह घोषणा दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार और अंतरिक्ष समेत अन्य क्षेत्रों के 6 समझौते होने के दौरान की। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान में एक अस्पताल का भी उद्घाटन किया है।