आईआईटी मंडी के निदेशक लक्ष्मीधर बहेरा ने एक वीडियो में दावा किया है कि उन्होंने 1993 में पवित्र मंत्रों के जाप से अपने दोस्त के परिवार से 'बुरी आत्माओं' को भगाया था। बकौल लक्ष्मीधर, बुरी आत्माओं से छुटकारा दिलाने के लिए उन्हें एक घंटे तक 'ज़ोर-ज़ोर से मंत्रोच्चार' करना पड़ा था। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "हां...भूत होते हैं।"