भूत-प्रेत का डर दिखाकर राजस्थान में तांत्रिक ने तीन साल तक सास-बहू का किया रेप
जयपुर (राजस्थान) में भूत-प्रेत का डर दिखाकर एक तांत्रिक द्वारा सास-बहू के साथ 3-साल तक रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, तांत्रिक ने पूजा के दौरान 50-वर्षीय महिला का अश्लील वीडियो बनाया और फिर ब्लैकमेल कर उससे व उसकी बहू से दुष्कर्म करता रहा और दोनों से करीब ₹20 लाख की नकदी व ज्वेलरी ठग लिया।