लखीमपुर खीरी (यूपी) में किसानों के प्रदर्शन के दौरान टकराव में 8 लोगों की मौत के बाद राज्य के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने लखनऊ एयरपोर्ट से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एयरपोर्ट पर न उतरने देने को कहा है। उन्होंने कानून-व्यवस्था का हवाला देकर पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा को भी अनुमति न देने को कहा है।