भूमि सौदे से जुड़े कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में नवाब मलिक की ज़मानत याचिका खारिज
भूमि सौदे से जुड़े कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में पीएमएलए कोर्ट ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक को ज़मानत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि मलिक का अपने परिवार के स्वामित्व वाली एक फर्म के ज़रिए 'विवादित संपत्ति पर कब्ज़ा बना हुआ है'। इस भूमि सौदे में गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम व उसके सहयोगी शामिल थे।