भूस्खलन के चलते उत्तरकाशी में फंसे राजस्थान के 400 तीर्थयात्री, सुरक्षित जगह पर पहुंचाए गए

उत्तराखंड में गंगोत्री धाम से दर्शन करके लौट रहे राजस्थान के करीब 400-तीर्थयात्री गुरुवार को उत्तरकाशी ज़िले में भूस्खलन के कारण फंस गए। राजस्‍थान के अधिकारियों द्वारा उत्तरकाशी प्रशासन से बात करने के बाद तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और उनके रहने व खाने की व्यवस्था करवाई गई है। बकौल रिपोर्ट्स, सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं।