inshorts

भूस्खलन के बाद पीएम मोदी ने हिमाचल के सीएम से की बात; हर संभव मदद का दिया आश्वासन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर ज़िले के रिकांग पियो-शिमला राजमार्ग पर बुधवार को भूस्खलन की घटना के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बातचीत की है। प्रधानमंत्री ने सीएम ठाकुर को जारी बचाव अभियान में हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। वहीं, घटना को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री ठाकुर से बात की है।