भैंस पर सवार होकर अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचा बिहार में पंचायत चुनाव का प्रत्याशी

बिहार के कटिहार ज़िले में पंचायत चुनाव का एक प्रत्याशी भैंस पर सवार होकर अपना नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचा जिसका वीडियो सामने आया है। रामपुर पंचायत के प्रत्याशी आज़ाद आलम ने कहा, "महंगाई का दौर है...पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें बहुत बढ़ी हुई हैं। हम पशुपालक हैं...भैंस पालते हैं। इसका दूध पीते हैं और..साथ ही इसकी सवारी भी करते हैं।"