मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल में बीजेपी की बैठक में कहा कि भोपाल के मिंटो हॉल का नाम बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवंगत कुशाभाऊ ठाकरे के नाम पर होगा। उन्होंने ट्वीट किया कि कुशाभाऊ ठाकरे ने बीजेपी को बीज से वटवृक्ष और असंख्य युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व बनाया।