मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को भोपाल गैस त्रासदी के कैंसर मरीज़ों का एम्स में मुफ्त इलाज कराने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने इलाज की मांग कर रहे भोपाल गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन और नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच की याचिका पर यह आदेश दिया। 1984 की इस त्रासदी में 3000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।