भोपाल में पेड़ों को कटने से बचाने के लिए उनसे लिपटीं महिलाएं, बोलीं- बच्चों की तरह पाला है

भोपाल (मध्य प्रदेश) में मंत्रियों और विधायकों के आवासों के निर्माण के लिए कथित तौर पर हज़ारों पेड़ काटे जाने के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। कुछ तस्वीरें व वीडियो सामने आए हैं जिसमें महिलाएं पेड़ों से लिपटकर विरोध कर रही हैं। एक महिला ने कहा, "हमने इन्हें बच्चों की तरह पाला है...अब इन्हें कैसे कटने दें।"