भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन ब्लास्ट मामले में 7 दोषियों को मिली मौत की सज़ा, एक को उम्रकैद

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में एनआईए की एक अदालत ने भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन ब्लास्ट मामले में 7 लोगों को मौत की सज़ा सुनाई है। वहीं, एक अन्य दोषी को उम्रकैद की सज़ा दी गई है। साल 2017 की इस घटना में 9 लोग दोषी ठहराए गए थे लेकिन इनमें से सैफुल्ला नामक दोषी मुठभेड़ में मारा गया था।