भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सरकार ने ईमानदारों का सम्मान सुनिश्चित किया: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को सदन में अपने अभिभाषण में कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी निरंतर लड़ाई में सुनिश्चित किया है कि सिस्टम में ईमानदारों का सम्मान होगा। उन्होंने कहा, "भ्रष्टाचार मुक्त इको-सिस्टम के लिए बेनामी संपत्ति अभिनियम नोटिफाई किया गया। फरार अपराधियों की संपत्ति ज़ब्त करने के लिए फ्यूजिटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर ऐक्ट पारित किया गया।"