भ्रष्टाचार मामले में देशमुख, वझे व अन्य आरोपियों की सीबीआई हिरासत 16 अप्रैल तक बढ़ाई गई

सीबीआई की विशेष अदालत ने सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख, उनके निजी सचिव संजीव पलांडे, निजी सहायक कुंदन शिंदे और बर्खास्त पुलिसकर्मी सचिन वझे की हिरासत 16 अप्रैल तक बढ़ा दी। इन सभी को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। बकौल सीबीआई, आरोपी अबतक मामले में पूरी सच्चाई के साथ सामने नहीं आए हैं।