दिल्ली वक्फ बोर्ड में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामले में 16-सितंबर को गिरफ्तार किए गए 'आप' के विधायक अमानतुल्लाह खान की हिरासत दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को 5 दिनों के लिए बढ़ा दी। दिल्ली पुलिस की ऐंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने कोर्ट में कहा कि उसे खान द्वारा दुबई पैसे भेजे जाने से जुड़ी जानकारी मिली है।