हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा, "भ्रष्टाचारियों का पता लगते ही उनकी गर्दन काटेंगे...पता लगना चाहिए और सबूत मिलना चाहिए।" उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक संस्था बनाई गई है। बकौल खट्टर, कई लोगों को नौकरी से निकाला गया है और आईपीएस स्तर के लोगों को भी पकड़ा गया है।